हिजाब की वास्तविकता

हिजाब क्या है?

हिजाब, इस्लाम का एक विवादास्पद और बहस केन्द्रित विषय रहा है। परन्तु वास्तव में, हिजाब शब्द का अर्थ क्या है? इस प्रकार के मुद्‌दे पर बातचीत करने से पहले हमें इस शब्द की उत्पत्ति और संबंधित वास्तविकताओं संबंधी पड़ताल करनी होगी। अरबी भाषा में, हिजाब का अर्थ है एक परदा, एक आवरण जिससे किसी हिस्से को अलग किया जा सके और हिजाब का वर्तमान में सर्वाधिक प्रचलित स्वरुप है, महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले वस्त्र। बहरहाल, हिजाब का अर्थ काफी गहन है और ये स्त्रियों के वस्त्रों तक ही सीमित नही है। हिजाब का वास्तविक अर्थ है कि आवरण को हटाकर सत्य का साक्षात्कार किया जाना चाहिये।

शब्द हिजाब के अनेक मायने हैं और उसे अनेक कोणों से समझा जा सकता है जिनमें से कुछ निम्न हैं:

            1 हिजाब सत्य के ऊपर का आवरण है जिससे सत्य ढंका होता है।
            2 हिजाब एक आध्यात्मिक कवच या सुरक्षा है।
            3 हिजाब स्त्रियों का एक वस्त्र है।

Bitte aktualisieren Sie Ihren Flash Player!